Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रसोईया का बेटा बना असिस्टेंट कमिश्नर

  • मां ने बेटे की पढ़ाई के लिए बेच दी थी अपने हिस्से की जमीन

जनवाणी ब्यूरो।

धामपुर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इसमें कई छात्रों ने टॉप किया। जिसमें धामपुर के गांव नरावली के दिव्य प्रकाश सिसोदिया का नाम भी शामिल है। दिव्य प्रकाश ने इस परीक्षा में अपने विभाग में 16वीं रैंक हासिल किया है।

दिव्य प्रकाश एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता की असमय मृत्यु के बाद बेटे की पढ़ाई के लिए उनकी मां आदेश देवी ने सरकारी स्कूल में रसोइए की नौकरी कर अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

बेटे को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए जब पैसों की तंगी पड़ी तो मजबूर होकर मां ने अपने हिस्से की आधी जमीन बेचने जैसा कदम भी उठाने से पीछे नहीं हटी। अब बेटे का रिजल्ट आने के बाद पूरे परिवार की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े।

यूपीपीसीएस 2018 के घोषित परिणाम में दिव्य प्रकाश ने अपने विभाग में 16वां स्थान पाकर जनपद ही नही बल्कि अपने माता-पिता की तपस्या सार्थक कर दी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img