Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

श्रद्धा के साथ मनाया गया दुर्गा अष्टमी का पर्व

  • श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमा कर मां भगवती की आराधना की

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रों की दुर्गा अष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर कन्याएं जिमाते हुए मां भगवती की अराधना की। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए प्रसाद चढ़ाया।

सोमवार को नगर में दुर्गा अष्टमी पर नगर के टीला स्थित संतोषी माता मंदिर, महाकाली मंदिर व प्राचीन महाकाली मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने घरों में मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कन्याओं का पूजन किया।

इस मौके पर भक्तों ने कन्याओं को हलवा पूरी व चने का भोग लगाकर उनके चरण छू कर आर्षीवाद प्राप्त किया। दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं के पूजन के लिए श्रद्धालुओं कन्याओं की प्रतीक्षा करते नजर आये। नौ देवियों के रूप में दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालु अपने घर पर कन्याओ का पूजन करते है।

इसलिए कन्याए सभी के घर जाकर भोग का प्रसाद ग्रहण करती है। नवरात्रों में ऐसा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। दुल्हन की तरह सजे मंदिरों में सुबह-शाम आरती हो रही है। आरती व भजन कीर्तन से नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। उधर, सभाचंदपुर भरैका, अमाननगर, नसीरपुर, मेमन सादात में दुर्गा अष्टमी पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img