Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोरोना को हराना है तो ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’

  • व्यापारी सुरक्षा फोरम ने चलाया जागरुकता अभियान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: व्यापारी सुरक्षा फोरम ने शहर में कोरोना जागरुकता अभियान शुरू किया। जिसमें पदाधिकारियों ने लोगों और व्यापारियों को मास्क वितरित किए। साथ ही दुकानों पर कोरोना जागरुकता के पोस्टर चस्पा किए। इसके साथ ही मास्क नहीं तो सामान नहीं देने की भी व्यापारियों से अपील की।

बुधवार को कोरोना जागरुकता अभियान की शुरूआत फोरम ने जिलाध्यक्ष संजय संगल ने की। उन्होंने कहा यदि कोरोना संक्रमण के प्रति हम सबको जागरुक होना पड़ेगा। जो ग्राहक सामान लेने आए अगर उसके पास मास्क नहीं है या वो कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करता तो उसे सामान बिल्कुल भी न दें।

व्यापारी वर्ग ऐसा नहीं करते तो हैं, तो यह संक्रमण अधिक तेजी से फैलने की संभावना है। इस बार यह संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। इससे पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीपाल गोयल ने बताया कि सुरक्षा फोरम द्वारा व्यापारी जागरुकता अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है और जिला स्तर पर गठित कमेटी इस अभियान का संचालन कर रही हैं।

बुधवार को शामली नगर में जागरुकता अभियान में व्यापारी सुरक्षा फोरम के 12 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य बाजारों में जागरुकता अभियान चलाया। मास्क वितरित किए और दुकानों पर जागरुकता संबंधी पोस्टर चस्पा किए।

इस मौके पर पुलिस सहयोगी सब इंस्पेक्टर खुर्शीद अली, जिला मंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, मदनलाल जिंदल, गिरधारी लाल नारंग, विपिन मित्तल, मुकेश जांगिड़, रूपेश गुप्ता, मनोज शर्मा, अजय वर्मा, अंकुर गोयल, रविकांत गर्ग, कविंद्र, राकेश आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img