Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पंखे से लटक कर व्यक्ति ने की आत्महत्या

  • परिजनों का कहना मानसिक रूप से था मृतक परेशान

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: थाना क्षेत्र के ग्राम अथाई जमीरउद्दीन निवासी एक व्यक्ति ने घर में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक घर में अकेला रहता था और मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पंखे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ग्राम अथाई जमीरउद्दीन निवासी लईक पुत्र इस्लामुद्दीन 32 वर्ष ने घर में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लईक का चार वर्ष पूर्व अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था और तभी से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगा था।

लईक अपने घर मे अकेला रहता था जबकि आसपास में अन्य परिजनों के घर है। तीन दिन से लईक के घर का दरवाजा न खुलने और बदबू आने पर ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर पुलिस की सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे के कुंडा तोड़कर घर मे प्रवेश किया।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया की घर के अंदर कमरे में लईक का शव पंखे से लटका हुआ था। लाश की स्थिति देख घटना चार पांच दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। परिजनों की तहरीर पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img