Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मतदान कार्मिक किसी का आतिथ्य न करें स्वीकार

  • रिर्जव पीठासीन, मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 को सकुशल निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए रिजर्व पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय का प्रशिक्षण सत्र पूर्वी यमुना नहर पटरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें 308 में से 19 मतदान कार्मिक अनपुस्थित रहे।

गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में रिजर्व में रखे गए 308 पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जो भी नियम कानून ट्रेनर्स द्वारा आपको बताए जा रहे हैं उनको भली-भांति अच्छे से समझ लें ताकि कोई जिज्ञासा ना रहे।

उन्होंने उपस्थित पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि सभी बूथों पर समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, सभी के पास उच्च अधिकारियों एवं ट्रेनर्स के नंबर उपलब्ध होने चाहिए। सभी मतदान बूथों पर कॉविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान स्थल पर किसी भी राजनैतिक पार्टी एवं प्रत्याशी का आतिथ्य स्वीकार न करें।

निर्वाचन पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है उसका अच्छे से अध्यन करें। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 308 कार्मिकों के प्रशिक्षण से 19 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिनके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, डा. अमित मलिक, अवर अभिंयता लघु सिंचाई भूपेदं्र कुमार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img