Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

निष्पक्ष चुनाव को डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

  • ग्रामीणों से चुनाव संपन्न कराने में मांगा सहयोग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने झिंझाना क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

गुरुवार को झिंझाना के गांव केरटू में जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सीआरपीएफ की टुकड़ी के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान थाना झिंझाना प्रभारी से गांव में प्रधान पद के प्रत्याशियों और उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली गई।

इसके अलावा चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराए जाने की स्थिति को भी परखा गया। उन्होंने मौजूद फोर्स को सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेस कवर के साथ फ्लैग मार्च किए जाने के लिए कहा। इस दौरान एसपी ने केरटू की जनता को संदेश दिया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अपना सहयोग प्रदान करें। यदि मतदान वाले दिन अथवा उससे पूर्व चुनाव को लेकर किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया, तो उसका परिणाम ऐसे व्यक्ति अथवा प्रत्याशी को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की विभिन्न स्तरों से एक-एक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी आचार संहिता का पालन करते हुए आपस में भाई-चारा बनाए रखें एवं मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह भी मौजूद रहे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img