Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

व्यापारी नेता श्याम बिहारी के निधन पर शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बागपत की हुई बैठक में व्यापारी हितो के लिए लगातार काम करने वाले व चार बार सांसद रहे पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके व्यापारी हित में किए गए कार्यों पर चर्चा की।

गुरुवार को नगर के पीएन शर्मा पार्क स्थित होंडा शोरूम पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का निधन व्यापारी जगत के लिए बड़ा झटका है। उनका लंबे समय तक व्यापारियों को नेतृत्व मिलता रहा। पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का निधन संपूर्ण व्यापारी समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।

व्यापारियों के बीच से एक योद्धा चला गया। इस मौके पर व्यापारियों ने ईश्वर से मृतक की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों को सहनशीलता अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बोबी,नगर अध्यक्ष मुदित जैन, नगर महामंत्री नवनीत जैन,नगर कोषाध्यक्ष रिंकू जैन,अर्पित जैन टीनू, जिला सचिव अनुज जैन मोनू, सचिन जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img