Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

पतंजलि की अलग-अलग शाखाओं में मिले 83 कोरोना संक्रमित

  • तीनो संस्थानों में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच टीम भेजी गई 
  • जरूरत पड़ने पर या कांटेक्ट होने पर योगगुरु बाबा रामदेव की भी कोरोना जांच होगी

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही का रहा है। योग गुरु बाबा रामदेव के 3 संस्थानों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। 10 अप्रैल से बाबा रामदेव के विभिन्न संस्थानों में 83 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें पतंजलि में 46 योगग्राम में 28 और अचार्यकलुम में अब तक 9 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। तीनो संस्थानों में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच टीम भेजी गई है।

हरिद्वार सीएमओ के अनुसार तीनो संस्थानों में कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही टीम की रेपोर्ट के आधार पर जरूरत पड़ने पर या कांटेक्ट ट्रेस होने पर योगगुरु बाबा रामदेव की भी कोरोना जांच होगी। सीएमओ शंभूनाथ झा का कहना है कि 10 तारीख से लेकर 21 तारीख तक का डाटा हमें मिला है उसमें 83 कोरोना पॉजिटिव पतंजलि की 3 संस्थाओं में आए हैं जिसमें पतंजलि में 46 योग ग्राम में 28 अचार्यकुलम में 9 इससे पहले भी कुछ कोरोना पॉजिटिव वहां मिले हैं।

पतंजलि द्वारा वहां पर कोरोना की जांच की जा रही थी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनको आइसोलेट किया जा रहा था और इसकी पूरी जानकारी उनके द्वारा  दी जा रही है। सरकारी पोर्टल पर भी जानकारी डाली जा रही है। उनका ये भी कहना है कि अगर कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही टीम की रेपोर्ट के आधार पर जरूरत पड़ने पर या कांटेक्ट ट्रेस होने पर योगगुरु बाबा रामदेव की भी कोरोना जांच होगी।

इसको लेकर वो खुद बाबा रामदेव से वार्ता भी करेंगे। सीएमओ का कहना है कि हरिद्वार में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। पहले काफी कम कोरोना पॉजिटिव आ रहे थे मगर अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या काफी बढ़ी है जो तीन से 400 का आंकड़ा था अब वह बढ़कर 700 से 800 रोज हो रहे हैं। उनके द्वारा ज्यादा कोरोना की जांच कराई जा रही है।

20 हजार के करीब हर रोज सैंपलिंग की जा रही है। कुंभ मेले में 60 हजार से भी ज्यादा सैंपलिंग की गई और इसी वजह से कोरोना के पॉजिटिव भी बढ़ रहे हैं। कुंभ के बाद हमारे द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा सभी आश्रम धर्मशाला होटल में ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।

इसके साथ ही अपने फ्रंटलाइन वर्करों की भी जांच करा रहे हैं। कोरोना से लड़ने के लिए जो इंजेक्शन सबसे महत्वपूर्ण है हॉस्पिटल आ रहे हैं ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है अगर ज्यादा जरूरत पड़ती है ऑक्सीजन सिलेंडर की तो अलग से भी उसे ले सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img