Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कासिमपुर खेड़ी में युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंका

  • ग्रामीणों को सुबह तालाब में तैरता हुआ दिखा अज्ञात शव

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: रमाला थाना क्षेत्र कासिमपुर खेडी गांव के तालाब से पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को बरामद किया। संभावना जताई जा रही है कि शव कई दिन पहले का पड़ा हुआ था। तभी यह पानी के उपर तैरता मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। उसकी शिनाख्त नहीं होने पर शव को अज्ञात में दर्शाते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रमाला थाना क्षेत्र के कासिमपुर खेडी गांव में रेलवे स्टेशन के निकट गुरुवार को सुबह कुछ ग्रामीण तालाब के किनारे के रास्ते से गुजर रहे थे। तभी उनकी निगाह तालाब में कुछ तैरता मिला। वह निकट गए तो उन्हें वहां शव दिखा। ग्रामीणों ने गांव के अन्य लोगों के समक्ष जानकारी दी। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। किसी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को ग्रामीणों की मदद से तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की जांच की। शव के सिर में चोट के निशान मिले। पुलिस का अनुमान है कि यह शव कई दिन पुराना है। वहीं ग्रामीणों ने आशंका जताई की युवक के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या की गई। शव को यहां फेंक दिया। कई दिन तक यह नीचे ही पड़ा रहा होगा।

शव पानी में गल कर उपर आया होगा। ग्रामीण भी शव की शिनाख्त करने में नाकामा रहे। रमाला पुलिस ने मृतक करीब चालीस साल की आयु होने का अनुमान लगाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के भेज दिया। आसपास के थानों में किसी गुमशुदा की गुमशुदगी लिखी होने की जानकारी मांगी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img