- पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पुरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन पैदा करती है: डाॅ. अंशुल शर्मा
- हम पृथ्वी से जो लेते है हमें उसे वापिस करने की कोशिश करनी चाहिए
जनवाणी संवाददता |
हरिद्वार: स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेंजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी, हरिद्वार मे पृथ्वी दिवस को पौधे लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम ने बताया कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी।
अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डाॅ. अंशुल शर्मा ने कहा कि पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पुरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन पैदा करती है। हम पृथ्वी से जो लेते है हमें उसे वापिस करने की कोशिश करनी चाहिए।
उन्होंने कहा की धीरे-ं धीरे हम ऐसे बिन्दु पर पहुँच रहें है जहां हमने पृथ्वी पर रखे बो-हजय को स्वयं नही हटाया तो पृथ्वी को इसे स्वयं हटाना होगा। धरा नही होगी तो सब धरा रह जायेगा। आने वाली पीड़ी से है प्यारी तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी, और इस जिम्मेदारी का निर्वाह हमें पेड़-ंपौधे लगाकर करना है।
इस अवसर पर संस्थान की और राहुल कुमार, पूजा विश्वकर्मा, अर्पित गुप्ता, अनुराग गुप्ता, आशीष कुमार, अमान, ज्योति राजपूत, उमेश, गौरव, शुभम सैनी, आशीष कुमार, विरेन्द्र राय, संध्या ठाकुर, प्रिया सिंह, अभिलाषा चैहान, गौरव, देवेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

