Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

लॉकडाउन के उल्लंघन पर दो दर्जन लोग गिरफ्तार

  • बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों को लिया हिरासत में लेकर हिदायत देकर छोड़ा

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: विकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मॉक्स न पहनने में चालान करते हुए आगे से ऐसी गलती न करने की हिदायत देते हुए सभी को छोड़ा। कोरोना वायरस को लेकर पुलिस ने नगर भर में गश्त कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की।

शनिवार को पहले वीकेंड लॉकडाउन के अंतर्गत स्योहारा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ के निर्देशन में एसआई दिनेश कुमार, एसआई सलीम मलिक सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने नगर भर में गश्त कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को बिना माक्स और बिना किसी कारण के सड़क पर घूमता हुआ पाए जाने पर हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। इस दौरान बिना किसी कारण घर से बाहर घूम रहे लोगों को माक्स ना होने पर पुलिस हिरासत में लेने के बाद जुर्माना वसूल कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने परिवार और अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए घरों के अंदर रहना होगा। जिससे हम इस बीमारी से बच सकें। इस दौरान पुलिस द्वारा 40 लोगों का बिना माक्स के होने पर चालान काटा गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img