Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

साइना ने थॉमस और उबेर कप के आयोजन पर उठाए सवाल 

नई दिल्ली, भाषा: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अगले महीने होने वाले थॉमस और उबेर कप के समय को लेकर रविवार को चिंता व्यक्त की और पूछा कि क्या कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच इसका आयोजन सुरक्षित होगा? सात देशों के दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण टूर्नामेंट से हटने के बाद साइना ने चिंता व्यक्त की है।
मार्च में इस महामारी के कारण बंद बैडमिंटन गतिविधियों के बाद थॉमस और उबेर कप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन की वापसी होगी। इनका आयोजन डेनमार्क में तीन से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। साइना ने ट्वीट किया कि सात देशों ने महामारी के कारण टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। क्या इस दौरान इस टूर्नामेंट का आयोजन करना सुरक्षित होगा? इस टूर्नामेंट से कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, ताईवान, सिंगापुर और हांगकांग हट चुके हैं। भारत की तैयारियों पर भी इस महामारी का असर पड़ा है। हैदराबाद में प्रस्तावित अभ्यास शिविर रद करना पड़ा क्योंकि खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पृथकवास की शर्तों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img