Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

मेरठ-करनाल हाईवे पर चावलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, जाम

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद बुलंदशहर से हरियाणा के करनाल जनपद स्थित अनाज मंडी में चावल लेकर जा रहा एक ट्रक रविवार की रात गांव क़ाबडौत के समीप पलट गया जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

रविवार की रात जनपद बुलंदशहर से ट्रक संख्या यूपी 21 एएन/ 1626 का चालक चावल भरकर हरियाणा के करनाल स्थित अनाज मंडी ले जा रहा था। ट्रक जब मेरठ- करनाल हाईवे पर गांव काबडौत के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक का ड्राइवर साइड का अगला पहिया एक गहरे गड्ढे में गिर गया जिससे कमानी का पट्टा टूट गया।

कमानी का पट्टा टूटने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और हाईवे के एक साइड पर बीचो बीच पलट गया। ट्रक के पलटने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर तक ट्रक को हाईवे से नहीं उठाया गया था जिससे दोनों साइड के वाहन एक साइड से निकाले जा रहे थे जाम की स्थिति भी लगातार बनी हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img