- सेवा ही संगठन है के तहत भाजपा की वर्चुअल बैठक का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: भारतीय जनता पार्टी बिजनौर द्वारा वर्चुअल जिला बैठक का आयोजन यशस्वी जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री विनय राणा के संचालन में किया गया।
मुख्य वक्ता जिला प्रभारी विजयपाल तोमर ( राज्यसभा सांसद ) ने बैठक में उपस्थित सभी को सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के अंतर्गत सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयं को बचाते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है। साथ ही जिला नेतृत्व के माध्यम से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं को निर्देशित किया कि जरूरतमंदो की सेवा भाव के कार्य में कोई भी कसर नहीं छोड़नी है।

प्रशासन स्तर से भी लोगों की आक्सीजन, दवाइयों व अन्य जरूरत सम्बंधित मदद कराने के लिए हर समय तैयार रहें। साथ ही विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए आग्रह किया कि 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को एक मई से शुरू होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत वैक्सीन अवश्य लगानी चाहिए ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
साथ ही जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति द्वारा भयंकर महामारी रूपी कोरोना काल में कार्यकर्ताओ द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी सेवा भाव के कार्यों के लिए हमेशा की तरह सेवारत रहें। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, जिला महामंत्री विनय राणा, भूपेंद्र चौहान बॉबी, मुकेन्द्र त्यागी, विवेक कर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश विश्वकर्मा, प्रमोद चौहान, दिनेश सैनी, पूनम गोयल, संगीता अग्रवाल, अरविंद गहलौत, सुभाष चौहान, जिला मंत्री नरेश भाटी, जिला कोषाध्यक्ष के के रवि, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी, जिला संयोजक आई टी विभाग विपुल शर्मा, बहन कविता चौधरी, सुमन त्यागी, डा. बीरबल सिंह, मोनिका यादव, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, राजकुमार, देशराज, धर्मेन्द्र जोशी व पुखराज आदि उपस्थित रहे।

