Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कोरोना की चपेट में आए शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल

  • विधायक ने संपर्क में आए लोगों से की कोरोना जांच की अपील

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भाजपा के शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए है। विधायक ने संपर्क में आए कार्यकर्ताओं से अपनी जांच कराने की अपील की है।

शामली में भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें शामली के भाजपा सदर विधायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं सदस्य पहुंचे थे।

विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने स्वयं भी सोशल साइट पर पोस्ट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में उन्होंने भी स्वयं अपना कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था, जो पॉजिटिव आया है। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्शनुसार वह नियमानुसार होम कुछ होम क्वारंटाइन रहेंगे। उन्होंने संपर्क में आए सभी भाजपा पदाधिकारियों से अपनी कोविड जांच कराने की अपील की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img