- अतिरिक्त दहेज में सुसुरालिए कर रहे कार की मांग
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: अतिरिक्त दहेज में कार नहीं देने पर विवाहिता से मारपीट करने और जीभ काटने के मामले से गुस्साई महिलाओं और परिजनों ने शामली महिला थाने का घेराव किया।
पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव जंधेडी निवासी लक्ष्मी पुत्री गोपाल की शादी 12 मई 2019 को भीम पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम पस्ताना थाना निगदू जिला करनाल के साथ हुई थी।
शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया गया। जिसमें गांव के लोगों ने भी आर्थिक सहयोग किया गया था।
शादी के कुछ दिनों बाद पति भीम, ससुर जगन्नाथ, सांस कांता द्वारा कम दहेज लाने पर ताने दिए जाने लगे और मारपीट शुरू कर दी गई। जिससे तंग आकर विवाहिता अपने मायके चली आई।
ससुराल के लोग दोबारा मारपीट न करने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गए, लेकिन आरोप है कि कुछ दिन बाद ही भूखा प्यासा रखते हुए अतिरिक्त दहेज में कार लाने की मांग करते रहे। आरोप है कि लगभग 15 दिन पूर्व पति भीम, ससुर जगन्नाथ व सांस कांता ने विवाहिता को लाठी डंडों से मारपीट की थी जिसमें उसके हाथ में फ्रेक्चर आ गया था और कैंची से जीभ काट दी थी।
किसी प्रकार विवाहिता के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो भाई व मां विवाहिता को लेकर गांव वापस आ गए। परिजनों ने विवाहिता का उपचार कराते हुए सोमवार को महिला थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विवाहिता के गांव की दर्जनों रचना, कुसुम, सुषमा, मायावती, निर्मला, किरण, बबली, सुमन आदि महिला व पुरूष साथ थे।

