- पीडब्लूडी की जमीन पर अवैध रूप से दुकान निमार्ण करने का मामला
जनवाणी ब्यूरो।
नजीबाबाद: नगर की ग्राम पंचायत तातारपुरलालू में लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकान निर्माण करा लिये जाने की शिकायत लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद सहायक अभियंता से करते हुए अवैध कब्जे को ध्वस्त कराने की मांग की है।
सोमवार को भाजपा सदस्य सुशीला गुप्ता के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि तातारपुर लालू आदर्शनगर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क के किनारे पर कुछ लोगों ने मकसूद के पुत्र निवासी ग्राम धनौरा के नाम बैनामा कर दिया है।
जिस पर मकसूद अपनी दुकान का निर्माण कर रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि लगभग डेढ़ साल पहले मकसूद ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर दुकान का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। उस समय जब इस बात की शिकायत विनियिमत क्षेत्र विभाग को की गई तो इस पर कार्य रूकवा दिया गया था।
ऐसें में 11 सितंबर को भी इस व्यक्ति ने अतिक्रमण के तहत बनाई गई इस दुकान पर लिंटर डालने की कोशिश की। कार्यकतार्ओं ने ज्ञापन के माध्यम से उक्त जमीन पर बनाई गई दुकान को ध्वस्त करने की मांग की है। वहीं 11 सितम्बर को भी जेई विनियमित क्षेत्र कृष्ण चंद व लेखपाल ने मौके पर जा कर दुकान का निर्माण रूकवा दिया था, वहीं जेई विनियमित क्षेत्र ने इस संबंध में मकसूद पक्ष से कागज तलब कर रखे हैं। ज्ञापन देने वालों में सुशीला गुप्ता, विक्रम सिंह खोबेख् ओकार सिंह, आलोक कुमार, फिरासत अली, सहदेव प्रजापति, शिव कुमार, शमीम अहमद, तसलीम अहमद, सुदर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।

