Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: उत्तराखंड बार्डर के निकट स्थित गांव साधारणपुर में गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। सोमवार को खेतों में काम करने गए किसानों ने गांव के ही सतीश नामक व्यक्ति के गन्ने के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और शव को खेत से बाहर निकलवा कर आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

शव की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक के शरीर पर नीले रंग की जींस है और कई जगह चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। जिससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर उसका शव खेत में फेंका गया है।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड के थाना झबरेड़ा, मंगलौर समेत अन्य थानों की पुलिस की भी मदद ली जाएगी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह बात पता लग पाएगी कि युवक की मौत कितने समय पहले और किस तरह हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img