Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

भाजपा ने वितरित किए मॉस्क और सैनेटाइजर

  • शहर में रेहडी और रिक्शा चालकों को बांटे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भाजपा कोरोना सहायक प्रभारी व जिला मंत्री विवेक प्रेमी ने अपनी टीम के साथ शहर के रेहडी, रिक्शा व ठेली वालों को मास्क और सैनेटाइजर वितरित किए। रविवार को भाजपा के जिला मंत्री एवं कोरोना सहायक प्रभारी विवेक प्रेमी ने नगर में रेहडी, रिक्शा तथा ठेली वालों को मॉस्क तथा सैनेटाइजर वितरित किए।

इस दौरान प्रेमी ने कहा कि सरकार के साथ जनता को भी अपने-अपने सार्मथ्य के अनुसार कोरोना के खिलाफ जंग में सहभागिता करनी चाहिए। कोरोना को रोकने के लिए शारीरिक दूरी, मास्क व सैनेटाईजर का प्रयोग कडाई के साथ करना होगा। रेहडी, ठेला व रिक्शा चालक समाज के एक बडे तबके के सम्पर्क में रहते है। इसलिए इन पर विशेष ध्यान देना होगा।

इस दौरान टीम ने बुढाना रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, शिव चौक, गांधी चौक, बडा बाजार, हनुमान रोड आदि पर रेहडी, ठेली व रिक्शा वालों को मास्क बांटते हुए सैनेटाईजेशन किया। इस अवसर पर हिमांशु शर्मा, पंकज गर्ग, अश्वनी जयंत, करण सैनी, अर्जुन गौतम, निखिल कुमार, आकाश नयन, अमित कुमार, सचिन गर्ग, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

सेवादारों ने वितरित की फ्रूट किट
कैराना। रविवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा के सेवादारों द्वारा कोतवाली में कोरोना वॉरियर्स को फ्रूट किट देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर सच्ची शिक्षा पुस्तक का भी वितरण किया गया। इसके बाद सेवादारो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना में डाक्टरों की टीम से मुलाकात कर समस्त स्टाफ को फ्रूट किट भेंट की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल एवं अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इनके बाद न्यायालय परिसर मे सिक्योरिटी में उपस्थित पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फ्रूट किट देकर सम्मानित किया।
इस कार्य में सेवादार ब्लाकभंगी दास, ऋषिपाल इंसा, कृष्णपाल इंशा, पूरण इंशा, रवि इंसा, राजेंद्र इंसा, विनोद इंसा, सुनील इंसा, सुरेंद्र कुमार इंसा एडवोकेट शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img