Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

महामारी में कांधला विकास मंच ने बढ़ाए सहायता के हाथ

  • पालिाक के उदासीन रवैये पर गली-मोहल्ले किए सैनेटाइज
  • आक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध करा रहा विकास मंच

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: नगर पालिका परिषद के उदासीन रवैये के चलते नगर में कांधला विकास मंच ने गली-मोहल्लों के साथ-साथ मुख्य बाजारों को सेनेटाइज करने और आॅक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, आॅक्सीमीटर, बैंक का शुभारंभ किया। इसका नगर एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिल सकेगा।

24 8

ईद का पर्व समाप्त होने के बाद नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नगर के बाजारों व गली-मोहल्लों में सेनेटाइज कराने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते कांधला विकास मंच ने नगर के मौहल्ला रायजादगान आर्य समाज मंदिर से होते हुए नगर के मुख्य बाजार, जैन स्थानक, जैन मंदिर, पुराना पीएनबी, रेलवे रोड, मौहल्ला सरावज्ञान, शेखजादगान आदि स्थानों के साथ श्मशान घाट में सेनेटाइज किया। वहीं कांधला विकास मंच की टीम के द्वारा आॅक्सीजन कंसंट्रेटर व आॅक्सीमीटर, बैंक का शुभारंभ किया।

कांधला विकास मंच के संयोजक अमित गर्ग ने बताया कि विकास मंच के द्वारा आॅक्सीजन कंसंट्रेटर, आॅक्सीमीटर, बैंक का शुभारंभ मानव समाज की सेवा के लिए किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत आॅक्सीजन कंसंट्रेटर, आॅक्सीमीटर की भारी किल्ल्त को देखते हुए इसकी व्यवस्था तरूण अग्रवाल के प्रयास से फ्रेंड्स फॉर एवर संस्था (मित्र सदा के लिए) के सहयोग से की गई है।

विकास मंच के पास पांच आॅक्सीजन कंसंट्रेटर हैं, जो जरूरत मंद को एक जमानत राशि जमा कराने के बाद निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। आॅक्सीजन कंसंट्रेटर वापस आने के बाद जमानत राशि वापस लौटा दी जाएगी।

इस दौरान गुलशन खन्ना, लोकेश गोयल पूर्व सभासद, डा रणबीर वर्मा, नवीन मलिक, नावेद जंग, अनिमेष वर्मा, सौम्य स्वरूप, राजू नामदेव, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img