- हिसावदा गांव में कोरोना की बीमारी को देखते हुए उठाया गया कदम
जनवाणी संवाददाता |
अमीनगर सराय: कोरोना की बीमारी को रोकने व मरीजों का उपचार के लिए युवा भी आगे आ रहे है। शनिवार को हिसावदा गांव के युवाओं व अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा द्वारा कोविड सेंटर का शुभारंभ किया। साथ ही वहां मरीजों का उपचार के लिए जिम्मेदारी भी उठायी।
हिसावदा में इस कोरोना माहमारी के समय में सेवाभाव का एक अनोखा कार्य देखने को मिला है। जहां पर अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा व हिसावदा गांव के युवाओं ने कोविड सेंटर का शुभारंभ किया गया, जिसमें कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों को मुफ्त दवाइयां, सेनिटाइजर, मास्क, आॅक्सिजन व अन्य चिकित्सा सहायता मुहैया करायी जाएंगी।
साथ ही दस किलो मीटर की दूरी तक एंबूलेंस चलाने का भी निर्णय लिया, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सकें। इन सभी युवाओं ने संकल्प लिया है कि जल्द ही गांव के मरीजों के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की जाएगी। इस सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर अरविन्द अरोड़ा अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा खत्री महासभा, नीरज अरोड़ा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा ने भरोसा दिलाया कि वे अपनी पूरी टीम के साथ गांव बचाओ, देश बचेगा की मुहिम को आगे बढ़ाते रहेंगे।
साथ ही उन्होंने गांव के सभी युवा साथियो का इस सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर डॉ अजय पूनिया, संजय कुमार, विकास मलिक, सहदेव सिंह, बृजमोहन, संजय, हरद्वारी, शान्तनु, मोहित, रोहित, रमेश, विनोद, हर्ष, नितिन, आलोक, भगतदेव आचार्य, राधेश्याम, गजेंद्र व ग्राम प्रधान सुभाष आदि मौजूद रहे।

