Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

रोटरी क्लब ने मिशन अस्पताल में ‘बेबी केयर किट’ वितरित की

जनवाणी ब्यूरो |

रूड़की: रोटरी क्लब रूड़की की ओर से खिलता बचपन प्रोजेक्ट के तहत आज मिशन अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए क़रीब 100 “बेबी केयर किट’ वितरित की गयी। माता और शिशु के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी यह “बेबी केयर किट’ नि:शुल्क दी गयी।

किट वितरण कार्यक्रम में शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने रोटरी क्लब के कार्यक्रम की सराहना की। रोटरी क्लब का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा और अन्य व्यवस्था की गुणवत्ता बढ़ाकर ऐसे बच्चों व उनके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लाना, जो धन के अभाव में ये ज़रूरी बेबी केयर किट नहीं ख़रीद पाते। रोटरी क्लब जनसरोकार से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेती है और पहल कर अंजाम तक पहुंचाती है।

कार्यक्रम में क्लब प्रेसिडेंट मनमोहन शर्मा ने बताया कि किस तरह लॉक डाउन में भी क्लब के सदस्यों ने बढ़–चढ़कर सहायता की और उन्हीं के योगदान से आज यह सभी कार्य संपन्न हो पाए ।

इस अवसर पर मिशन अस्पताल से सिस्टर अकीला, सिस्टर आंसलेट, सेंट जोंस से केनिथ सैम्यूअल, क्लब के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, सचिव पवित्र अरोड़ा, डायरेक्टर अक्षय प्रताप सिंह, सोहेब मलिक, डा संजीव गर्ग, डा सुधीर चौधरी, रवि प्रकाश, पंकज गुप्ता, हिमांशु पुण्डीर, नदीम आदि लोग मौजूद रहे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img