Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

युवक पर फावड़े से हमला करने वाला नामजद गिरफ्तार

  • मौज़ज़्मपुर तुलसी गढ़ी का मामला

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: घर के बाहर सफाई करने से क्षुब्ध पड़ोसियों के द्वारा मारपीट करने व फावड़े से युवक के सिर पर प्रहार करने के नामजद आरोपी शाबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

निकटवर्ती ग्राम मौजमपुर तुलसी घड़ी में एक महिला द्वारा घर के बाहर नाली की सफाई करने के दौरान पड़ोस के ही कुछ लोगों ने उसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी गाली से मना करने पर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी और बीच बचाव में आए महिला के देवर जीशान के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया था।

फावड़े से जीशान पर हमला करने के आरोपी शाबाज को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। इस मामले में अभी शरीफ पुत्र बुंदू, अजीम, फाजिल पुत्र गण शमीम अहमद अभी फरार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img