- कट्टे वितरण करने के लिए अन्य कर्मचारी लगाने की मांग
जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: गांव भज्जावाला में स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड अफजलगढ़ में एक कर्मचारी के बिमार होने के कारण यूरिया खाद के कट्टे धीमी गति से बांटने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों से खाद के कट्टे वितरण में अन्य कर्मचारी लगाने की मांग की है।
सोमवार की सुबह गांव भज्जावाला में स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड अफजलगढ़ में खाद के गोदाम में रखे कट्टे जैसे ही बांटने शुरू किये तो वहां मौजूद किसानों की भीड़ एकत्र हो गए। खाद को धीमी गति से बांटता देख किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सहकारी गन्ना विकास समिति का एक कर्मचारी बिमार होने के कारण खाद बांटने नही पहुंच पाया था। किसान पंकज सिंह, हरप्रीत सिंह, सोनू कुमार, दलजीत सिंह, सुखमन सिंह, माहीपाल सिंह, हरी सिंह, राजकुमार, तुलसी, जितेंद्र सिंह तथा मुखराम सिंह आदि ने सोसायटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों से खाद के कट्टे कम होने के कारण किसानों का भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से खाद के कट्टे गोदामों में पहुंचाने की मांग करते हुए खाद के कट्टे वितरण कराने के दौरान अन्य कर्मचारी लगाने की मांग की है। उधर सचिव साहब सिंह ने बताया कि एक कर्मचारी सोसायटी का बिमारी चल रहा था। जिसकी जगह अन्य कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है। किसान भाईयों को लगातार खाद वितरण कराई जा रही है। अगर किसी को खाद नहीं मिलती तो शीघ्र ही खाद उपलब्ध कराई जायेगी।

