Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

प्राथमिक विद्यालय जालबपुर गूदड़ में 10 बेड का बनाया कोविड सेंटर

  • ग्राम प्रधान नन्दिनी राजपूत ने की पहल

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: देश में कोविड-19 के मामले बढ़नेर परग लोगों में चिंता व्याप्त हो रही है वहीं इस बीमारी ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दस्तक दे दी है। इसको देखते हुए ग्राम जालबपुर गूदड़ की प्रधान नन्दिनी राजपूत ने प्राथमिक विद्यालय जालबपुर गूदड़ में 10 बेड काय कोविड-19 अस्पताल शुरू किया है।

सोमवार को प्रधान नन्दिनी राजपूत ने बताया कि कोविड-19 केंद्र पर कोरोना संकम्रित लोगों को आइसोलेशन के लिए रखा जाएगा। ग्राम प्रधान नन्दिनी राजपूत व प्रधान पति हिमांशु राजपूत ने बताया कि देश में कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोनावायरस से काफ़ी लोग संकम्रित हो रहे है।

कुछ लोगों के घरों में जगह न होने के कारण उनको आइसोलेट करना मुश्किल हो रहा है, इन्हीं सब व्यवस्थाओं को देखते हुए ग्राम जालबपुर गूदड़ के प्राथमिक विद्यालय में 10 बेड का कोविड-19 केंद्र शुरू किया गया है जिसमें सभी मरीजों की देखभाल की जाएगी और उनको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी।

केंद्र पर ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गयी है। प्रधान पति हिमांशु राजपूत ने ग्रामीणों से कहा कि कोविड के लक्षण पाए जाने पर तत्काल अपनी जांच कराएं और कोरोनावायरस संकम्रित होने पर खुद को आईसोलेट करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img