- आठ टुकडियों ने लिया हिस्सा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बिजनौर के परेड ग्राउण्ड पर रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसमें रिक्रूट आरक्षियों की आठ टुकडियों में हिस्सा लिया गया।
परेड के प्रथम कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी चेस्ट नम्बर 12 विशाल तोमर, द्वितीय कमाण्डर चेस्ट नम्बर 136 रोहित कुमार व तृतीय कमाण्डर चेस्ट नम्बर 183 सागर रहे।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह जनपद ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया व मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस लाइन के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. प्रवीन रंजन सिंह ने परेड की सलामी ली। साथ ही परेड टुकडियों का निरीक्षण किया गया।
ग्रांड रिहर्सल के दौरान रिक्रूट आरक्षियों की समस्त टुकडियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान एसपी ने शपथ ग्रहण कराये जाने का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार गुप्ता व प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा उपस्थित रहे। परेड का संचालन अय्यूब अहमद ने किया।

