Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

जनवाणी संवाददाता |

रटौल: धौली प्याऊ के पास चमरावल मार्ग पर एक कार पेड से टकरायी गयी। इसमें पांच कार सवार घायल हो गए और इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

धोली प्याऊ चमरावल मार्ग पर सिंगोली की तरफ से जा रही कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इनमें सिंगोली तगा निवासी कपिल(28) अपने दोस्त गौरव(30) व ललित(18), दादरी निवासी अपने रिश्तेदार हैप्पी (25) व रवि (26) वर्ष को गत रात्रि करीब 12.30 बजे उन्हें अपनी कार से दादरी उनके घर छोड़ने जा रहा था।

धोली प्याऊ के नजदीक उनकी कार नील गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना धोली प्याऊ चौकी पर दी पुलिस ने किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला व उनके परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया। जहां कपिल, हैप्पी, रवि व गोरव, की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img