Wednesday, August 26, 2026
- Advertisement -

सफाई के लिये खुली दुकानें, लाखों का नुकसान

  • चूहों ने काट दिया सामान, दुकानदार परेशान
  • जूतों में भी आ गई सीलन, नुकसान का आंकलन लगाना मुश्किल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों की बंद दुकानों में सामान खराब होने से अब उन पर दोहरी मार पड़ी है। सोमवार को शहर के सविल लाइन क्षेत्र, सदर, ब्रह्मपुरी समेत कई जगहों पर दुकानदारों को दुकानों की सफाई किये जाने की छूट दी गई थी। दुकान खोलते ही दुकानदारों के होश उड़ गये।

कहीं दुकानों में रखा माल चूहों ने काट दिया तो कहीं पर सीलन के कारण सामान खराब हो गया। सदर क्षेत्र के व्यापारियों को ही लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी सही आंकलन दुकान खुलने के बाद ही पता चल पायेगा।

कोरोना के कारण पिछले एक माह से लॉकडाउन लगा है जिसके कारण शहर के सारे बाजार बंद हैं। अभी वर्तमान में लॉकडाउन से छूट मिली है लेकिन मेरठ शहर के व्यापारियों को कोई छूट नहीं मिल पाई है। सोमवार को प्रशासन की ओर से सिविल लाइन, सदर, ब्रह्मपुरी और दौराला क्षेत्र के व्यापारियों को दुकानों की सफाई के लिये समय दिया गया था।

दुकानदार दोपहर में अपनी दुकानों में सफाई करने के लिये पहुंचे। सदर क्षेत्र, ब्रह्मपुरी क्षेत्र के दुकानदारों ने जैसे ही अपनी दुकानें खोली उनके होश उड़ गये। कई दुकानदारों की दुकानों में चुहों ने उनका माल काट दिया तो कहीं सीलन आ गई। जिससे लाखों रुपये का माल खराब हो गया।

चूहों ने काट दी किताबें और कपड़े

सदर क्षेत्र में स्टेशनरी की दुकान करने वाले मनोज गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार दोपहर में दुकान की सफाई करने पहुंचे। उनकी दुकान सदर के बॉम्बे बाजर में है। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो वहां किताबों के छोटे छोटे टुकड़े पड़े हुए थे। चूहों ने वहां मौजूद कीमती किताबें तक कुतर दी। इसके अलावा अन्य स्टेशनरी को भी चूंहे कुतर गये। जिससे व्यापारी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

इसके अलावा सदर में ही गारमेन्ट्स की दुकान करने वाले दीपक चड्ढा ने बताया कि उनकी दुकान सदर में है उनका रेडीमेट गारमेन्ट्स का बिजनेस है। जब उन्होंने दुकान सफाई के लिये खोली तो उनकी दुकान में सारे कपड़े गंदे हो चुके थे। यहां चूहों ने भी काफी संख्या में शर्ट, पेंट आदि को कुतर दिया था। इसक अलाव ज्याद कपड़े गंदे हो चुके थे। माल पर सीलन आ चुकि है जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है।

मनोज शर्मा की भी यहां सदर में गारमेन्ट्स की दुकान है। उनकी दुकान में भी चूहों ने आतंक मचा रखा था। कहीं कहीं तो रैक पर दीमक तक लग गई जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अभी नुकसान का पूरा अंदाजा लगाना तो मुश्किल है। पूरा अंदाजा तो तभी बताया जायेगा जब दुकान खुलेगी, लेकिन दुकानों की हालत देखकर ऐसा लगा रहा है कि लाखों रुपये की हानि दुकानदारों को पहुंची है।

फुट आर्ट के नाम से जूतों की दुकान करने वाले सचिन चोपड़ा ने बताया कि उनकी दुकान में सीलन आने के कारण सारा माल खराब हो गया है। दुकान में कई कंपनियों के महंगे जूते हैं। यहां चूहों ने भी खूब आतंक मचाया है। जूतों में सीलन आने के कारण जूते खरबा हो गये हैं। अगर लॉकडाउन का यही हाल रहा तो व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। एक तो दुकानदार पहले से ही परेशान हैं ऊपर से अब उनकी दुकानों का सामान भी खराब होना शुरू हो गया है जिससे उन्हें काफी हद तक नुकसान पहुंचा है।

मिठाई और मावा हुआ खराब

ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित झंडे वाला मिठाई की दुकान खुलने पर संजीव रस्तोगी ने बताया कि उनकी हजारों रुपये की मिठाई और मावा दुकान बंद रहने के कारण खराब हो गये। दुकान में जो भी सामान तो उसमें भी खराबी आ रही है। अगर जल्द ही दुकानें नहीं खोली गई तो व्यापारियों के लिये बड़ी मुश्किलें पैदा हो जाएंगे। शारदा रोड पर ही कपड़े की दुकान करने वाले संजीव गोयल ने बताया कि उनकी दुकान में सिर्फ कुछ कपड़ों को चूहों ने काटा है बाकी उनका सामान काफी हद तक ठीक है।

व्यापारियों के बारे में सोचे सरकार

सदर व्यापार संघ के महामंत्री अमित बंसल ने कहा कि दुकानों में बंद सामान खराब होना शुरू हो गया है। सरकार को जल्द से जल्द इस संबंध में कोई निर्णय लेना होगा। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द व्यापारियों की दुकानें खुले जिससे उनका व्यापार सुचारू रूप से चल सके। अगर यही हालात रहे तो व्यापारी भूखे मर जाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से व्यापारियों के लिये राहत स्कीम शुरू किये जाने, बच्चों की स्कूल फीस, ऋण में छूट और जीएसटी माफ किये जाने की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती: मेजर जनरल मनीष कुमार ने लगातार दूसरे दिन भर्ती स्थल का लिया जायजा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान मंगलवार...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: फंदपुरी-नकुड़ मार्ग पर मंगलवार तड़के चेकिंग...
spot_imgspot_img