Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

सांसे वेंटिलेटर पर हैं क्या करोगे ख्वाबों का ?

  • अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की गोष्ठी हुयी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: अभिव्यक्ति साहित्य संस्था के तत्वाधान में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से समाज को जागरूक करने वाली रचनाएं प्रस्तुत की।

संस्था के सक्रिय रचनाकार जयप्रकाश टॉक जौली के जन्मदिन पर उनके निवास स्थान पर एक काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे सरस्वती वंदना राजेश मिश्रा राजू ने की। भागीरथ सिंह ने कहा– मन जाग मुसाफिर रे तुझे मंजिल पर जाना,जनम जनम तू रहा भटकता सपनों का दीवाना।

जितेंद्र जैन ने कहा बसा हुआ है आंगन लोगों की भीड़ से ,सजा हुआ है गुलशन उन के ही धीर से। कुमुद कुमार ने कहा कि — दिलों में खुद्दारी मचेगी एक दिन देख लेना, एक एक जुगनू सूरज बनेगा एक दिन देख लेना। राजेश मिश्रा राजू ने कहा कि जीत पर जीत अपनी सुनिश्चित करो। मंजू जौहरी मधुर ने कहा कि जीते जी तुमने जो बनाये क्या होगा मेहराबों का, सांसे वेंटिलेटर पर हैं क्या करोगे ख्वाबों का।

जयप्रकाश जौली ने कहा कि ये जो है कोरोना कभी तुम डरो ना,घर में ही रहकर धैर्य धरो ना।प्रदीप डेजी ने कहा लिखते लिखते पढ़ते पढ़ते सुनते सुनते गाते गाते मैं बन बैठा हूं एक कवि बस प्रेम तेरा पाते पाते । अनिल शर्मा अनिल धामपुर ने कहा कि — मन से मन का मिलन ही तो प्रीत है, भावों का गुनगुनाना ही तो गीत है। राजकुमार वर्मा राजन ने झूठ पर कहा कि झूठ परोसा जाता हो जब बेशर्मी मक्कारी से, सच के मुंह पर ताला हो जब लज्जा आपसदारी से। इसके अलावा नीरज सिंघल,अजय जौहरी, प्रमोद शर्मा प्रेम ने भी काव्य पाठ किया।

मुख्य अतिथि व्यापारी सुभाष चंद बंसल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धामपुर के वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार वर्मा राजन ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में धामपुर के वरिष्ठ कवि अनिल शर्मा अनिल शामिल रहे। विशेष उपस्थिति में श्याम तिवारी, उमापति गर्ग, तरुण अग्रवाल, सुदेश, माधव मेघा कान्हा आदि की उपस्थिति रही। संचालन प्रदीप डेज़ी ने किया। संस्था की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img