Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

अनूप मण्डल के खिलाफ जैन समाज में आक्रोश

  • एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: बुधवार को जैन मिलन शाखा के पदाधिकारियों ने एसडीएम इन्द्रकांत द्विवेदी को ज्ञापन देकर अनूप मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि अनूप मंडल जैन समाज के साधु-साधिकाओं को बदनाम कर रहा है। यह मंडल राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व कर्नाटक के ग्रामीण अंचल में समाज के प्रति लोगों में जहर घोल रहे है। यह संगठन जैन विरोधी है।

इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एसडीएम से मिलकर पदाधिकारियों ने बताया कि जैन समाज पर अनूप मंडल अनेक प्राकृतिक आपदाओं के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। यह सीधे तौर पर समाज के साधु-साधिकाओं का अपमान है।

जैन समाज के मुनि, महाराज श्री हमेशा पैदल भ्रमण कर लोगों को सही दिशा और मार्गदर्शन करते है। अंहिसा के पुजारी साधुओं को बदनाम करने की नीयत उनके ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। अनूप मंडल देशद्रोही, सांप्रदायिक द्ववेष फैलाकर लोेगों को भ्रमित कर रहा है।

अनूप मंडल के मुनकराम के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में नीरज जैन प्रवक्ता, राजेश जैन, मुकेश जैन, सुधीर, डा. ज्योति, सुरेंद्र जैन, मनीष, सुबोध जैन, पारस, पंकज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img