- रामा इंस्टीट्यूट में पर्यावरण संरक्षण पर आनलाईन क्विज का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक आनलाईन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा एमबीए प्रवक्ता विवेक शर्मा ने रामा इंस्टीट्यूट के सभी प्राध्यापकों को पर्यावरण को बचाने के लिए एक एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई गई है।
आनलाईन क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरणीय ज्ञान प्रदान करने के अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना एवं विभिन्न पर्यावरणीय प्रदूषणों से परिचित कराकर पर्यावरण में पाई जाने वाली विविधताओं तथा विलुप्त हो चुकी जन्तुओं व पौधों की विविध प्रजातियों से परिचित कराना है।
क्विज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू काश्मीर आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में पचास प्रतिशत व अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आनलाईन सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।
अन्त में डीन सीडी शर्मा ने क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले समस्त प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया। क्विज प्रतियोगिता एवं शपथ दिलाने में निदेशक इ. रोहित चौधरी, प्राचार्य डा. डबलेश कुमार, उपप्राचार्य डा. रवीश कुमार, एमबीए प्रवक्ता विवेक शर्मा एवं बीसीए प्राध्यापिका नेहा शर्मा का तकनीकी सहायक के रूप में विशेष योगदान रहा ।

