Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

चेयरमैन व एसडीओ ने लटक रहे बिजल के तारों का किया मुआयना

जनवाणी संवाददाता |

पुरकाजी: नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारुकी एडवोकेट ने विद्युत विभाग के एसडीओ के साथ कस्बे के मोहल्लों में नीचे लटक रहे विद्युत केबिलों का मौका मुआयना किया।

कस्बे के मोहल्ला बाजारकलां में इकरार अंसारी वाली गली मोहल्ला सराव ज्ञान व मोहल्ला हलवाईयान आदि मोहल्लों में विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत केबिल नीचे लटक रहे हैं, जिनसे जान माल का खतरा बना हुआ है। कस्बे के चेयरमैन जहीर फारुकी एडवोकेट द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ अजय सिंह यादव के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

जिन्हें देखने के बाद एसडीओ ने शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से शहजाद फरीदी, सभासद मोहम्मद, सुलेमान, सद्दू गौर, मिस्त्री शकील आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img