Sunday, September 13, 2026
- Advertisement -

मजाक पड़ गयी महंगी: एयरगन की फायरिंग से चली गई युवक की जान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कोतवाली मंडी के मोहल्ला पक्का बाग में पड़ोसी युवक द्वारा एयरगन से की गई फायरिंग में छर्रे लगने पर 3 दिन पूर्व घायल हुए युवक की उपचार के दौरान दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी हाल में 7 माह की गर्भवती है। हंगामे की सूचना पर पहुचे इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह रावत ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, फरार आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

कोतवाली मंडी के मोहल्ला पक्का बाग स्थित मस्जिद वाली गली निवासी सलमान पुत्र नायाब शुक्रवार की शाम एयरगन लेकर अपने मकान की छत पर चढ़ा हुआ था। मोहल्ले के ही इकबाल के मुताबिक उसी समय उसका 24 वर्षीय पुत्र अजीम अचानक तेज आंधी चलने पर छत पर तिरपाल बांधने गया। इकबाल का आरोप है कि इसी दौरान सलमान ने अपनी एयरगन से उसके पुत्र अजीम पर फायर कर दिया।

हाथ और जांघ में एयरगन के छर्रे लगने से उसका पुत्र अजीम जख्मी हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिए जाने पर परिजन उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां आॅपरेशन के जरिए अजीम के हाथ में लगा छर्रा तो निकाल दिया गया था मगर जांघ में लगा छर्रा न निकल पाने से शरीर में सेफ्टिक फैल गया और रविवार की देर शाम अजीम की मौत हो गई।

इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पूर्व मंत्री शायान मसूद व कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे और मृतक के हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और मामले में आरोपी युवक पर कार्रवाई किए जाने का पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया। इसके बाद ही परिजन शांत हुए।

7 माह की गर्भवती है मृतक की पत्नी

अजीम की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। परिजनों के मुताबिक हाल में उसकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है। अजीम की मौत के बाद जहां उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है वही परिजन भी हलकान है।

आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान पुत्र नायाब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

80s रेट्रो फोटो के चक्कर में कहीं ठगी का शिकार न हो जाएं आप! साइबर ब्यूरो ने दी चेतावनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img