Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पाइप लाइन ठीक नहीं की, टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरु की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर में कश्यप गली समेत कई मौहल्लों में प्रदूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर कई दिन से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। लोगों के हंगामे के बाद नगर पालिका परिषद के अधिकारी जागरूक हुए। अब लोगों को टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

यहां विदित है कि कई दिन से नगर के नेहरु रोड, कश्यप गली, पंजाबी कालोनी आदि मौहल्लों में प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। इस प्रदूषित पानी को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ था। जानकारी मिलने पर जनवाणी समाचार पत्र ने मामले की कवरेज की। लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

इसका असर यह हुआ कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी हरकत में आए। अब मौहल्लों में टैंकर खड़े कर दिए गए। इन टैंकरों से लोगों से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस संबंध में वार्ड सभासद जीत सिंह कश्यप ने बताया कि डीएम ने दैनिक जनवाणी समाचार पत्र में उनकी समस्या को पढ़ा।

उसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद के जलकल प्रभारी जेई कर्मेन्द्र को हड़काया। डीएम ने पेयजल की जांच भी कराई। जांच में यह प्रदूषित पाया गया। अब उन्हें टैंकरों से पानी दिया जा रहा है। जीत सिंह कश्यप ने बताया कि अब लोगों को राहत मिल पाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img