Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बांटा ​भाजपाईयों का दु:ख

  • कोरोना काल में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के परिजनों से की मुलाकात
  • केन्द्रीय राज्यमंत्री के भाईयों समेत जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि
  • जनप्रिनिधयो को जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ का दुख साझा करने का दिया आदेश

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना से हुई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की दुखद मौत पर उनके घरों पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।

स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले एटूजेड कालोनी स्थित केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे और संजीव बालियान के दोनों भाइयों के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। स्वतंत्र देव सिंह ने सभी जनप्रिनिधयो को आदेश जारी किया गया है कि जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ का दुख साझा करें। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया ।

23 3
केन्द्रीय केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान के आवास पर जनप्रतिनिधियों से भेंट करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

मंत्री संजीव बालियान के आवास एटूजेड कालोनी पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित राजनीतिक जमावड़ा मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी डा. वीरपाल निर्वाल, शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, अमित राठी सहित पार्टी के कई जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

24 3
कोरोना से जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण शर्मा के पुत्र को सांत्वना देते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

इसके बाद ऐतिहासिक गांव शोरम में बीजेपी के कार्यकर्ता कपिल के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित सभी विधायक व पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम में जिला पंचायत सदस्य सम्राट बालियान के आवास पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनके परिजनों से भेंट की। जिला पंचायत चुनाव जीतने के बाद कोरोना से सम्राट बालियान का निधन हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्राट बालियान के आवास पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सम्राट बालियान की मां, बच्चों, धर्मपत्नी व बहन से मुलाकात कर उन्हें हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम बुढाना अजय अंबष्ट तथा सीओ बुढ़ाना विनय गौतम भी वहां मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img