Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

पार्टी की ​भेजी दवाईयों को मरीजों को कराएं उपलब्ध: संजीव शर्मा

  • कांग्रेस कार्यालय में सभी ब्लाक अध्यक्षों की बैठक हुई

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जिला कांग्रेस कार्यालय बिजनौर पर जिले के सभी ब्लाक अधयक्षो की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने तथा संचालन जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महासचिव/प्रभारी पश्चिमी जोन डा. संजीव शर्मा मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश महासचिव डा. संजीव शर्मा एवं जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कांग्रेस हाईकमान से जिले के गांव गांव में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए भेजी गई दवाईयों को ब्लाक अध्यक्षों को दी गई और निर्देश दिए गए कि इस दवाई को सिर्फ योग्य डॉक्टर की परामर्श लेकर ही मरीज को दी जाए।

सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में गांव गांव जाकर कोरोना पीड़ितों को डॉक्टर को दिखाकर मरीज को पार्टी की ओर से भेजी गई दवाई का सेवन डॉक्टर के बताए अनुसार कराये। बैठक में प्रभारी डा. संदीप शर्मा एवं जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने सभी ब्लाक अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने अपने ब्लाक की न्याय पंचायतों की कमेटियों का गठन अति शीघ्र करके जिला कार्यालय पर जमा करा दे।

इस अवसर पर मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, मीनाक्षी, इस्माईल तुर्क, प्रेम सिंह सैनी, गुलशन कुमार, अलीवरिस, हाजी अहसान अंसारी, खुर्शीद बेग, मुस्तकीम राईन, मनोज कुमार चौहान, शीशराम सिंह, अदनान शेख, अमजद खान, सुधीर कुमार, आदित्य चौहान, अशोक रस्तोगी, चितवन शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img