Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

देवभूमि के मठ मंदिरों को और अच्छे ढंग से संवारा जाएगा

  • गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पंचशील मंदिर के चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मंगलवार को पंचशील काली मंदिर,बाया नहर किनारा,सिविल लाइन रुड़की में गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद ने मंदिर परिसर और पंचशील काली मंदिर का निरीक्षण करने हेतु आए। उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों से मंदिर के जीर्णोद्धार पूजा पाठ निर्माण इत्यादि की विस्तृत जानकारी ली।

पंचशील काली मंदिर समिति के अरविंद गौतम, राजपाल त्यागी, अरविंद कश्यप, रामगोपाल कंसल, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आदेश सैनी व कुंवर नागेश्वर सिंह ने मंदिर के विषय में सारी जानकारी स्वामी यतीश्वरानंद को दी। मंदिर पर कब्जा कर व्यवसाय कर अनाधिकृत कब्जा जमाए बैठे व्यक्तियों के बारे में,तथा पिछले दिनों मंदिर समिति के सदस्यों पर जीवन प्रसाद शर्मा, नीलम शर्मा व उसकी भाभी ने हमला कर दिया था। आंखों में मिर्ची डाल दी थी,कुल्हाड़ी से हमला किया था,इसके बारे में भी जानकारी दी।

मंत्री ने पंचशील काली मंदिर समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि आप सनातन धर्म का समाज का एक अच्छा कार्य कर रहे हो। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। जिन लोगों ने पंचशील काली मंदिर समिति के सदस्यों की आंखों में मिर्ची डाली हैं तथा कुल्हाड़ी से हमला किया है मैं इसकी निंदा करता हूं तथा उन लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सख्त से सख्त की जाएगी।

यह मंदिर अति प्राचीन है इस मंदिर में पूजा पाठ के अतिरिक्त अन्य कोई व्यवसाय या कोई व्यक्ति स्थाई रूप से निवास नहीं कर सकता। मंदिर परिसर में केवल मंदिर का पुजारी या कोई आने जाने वाला यात्री ही रुक सकता है वह भी अस्थाई रूप से ही रुक पाएगा। मंदिर परिसर में किसी का भी अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा,जो लोग मंदिर में कब्जा जमाए बैठे हैं यह मंदिर भारत सरकार की सिंचाई विभाग की भूमि है।

सिंचाई विभाग का इस भूमि पर नियंत्रण है वही इसकी देखभाल करते हैं इस भूमि पर मंदिर है इस मंदिर में पूजा पाठ के अतिरिक्त कोई व्यवसाय नहीं किया जा सकता। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिये। स्वामी यतीश्वनंद ने कहा है कि मठ मंदिरों को और अच्छे ढंग से संवारा जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री का स्वागत करने हेतु प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता,वरुण मदान, सुमित कुमार,अरविंद गौतम एडवोकेट,अरविंद कश्यप,राजपाल त्यागी, रामगोपाल कंसल, संजय कश्यप, जिला महामंत्री आदेश सैनी,कुंवर नागेश्वर सिंह,अजय गुप्ता, धर्मवीर शर्मा,बृजेश त्यागी,प्रकाश ध्यानी,ऋषि पाल सैनी, जसबीर सिंह,सुधांशु आदि मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img