Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शरीर पर चाकू के 11 घाव, चार्जशीट में खेल

  • दारोगा ने हलकी धारा में लगाई चार्जशीट, फिर लगाई फाइनल रिपोर्ट
  • एमडी होटल में प्रेमी ने किया था जानलेवा हमला

ज्ञान प्रकाश |

मेरठ: पुलिस रस्सी को तो सांप बना सकती है लेकिन तथ्यों को छुपा कर आरोपी को मदद पहुंचाने का प्रयास करे तो मामला बिगड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला सदर थानांतर्गत आबूलेन के एमडी होटल का है। दो साल पहले एक नाबालिग किशोरी को उसके प्रेमी ने होटल में बुलाकर जानलेवा हमला करते हुए 11 चाकू मारे।

पुलिस ने खेल करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। पुलिस ने धारा 307 की बजाय 324 में चार्जशीट लगाई जिसे बाद में खारिज करने के लिये एसपी सिटी को भेजा। जब इसकी जांच हुई तो एसपी ने संबंधित विवेचक को जमकर हड़काया।

ईश्वरपुरी निवासी सिमरन को पूर्वा इलाही बक्श निवासी अनस से दोस्ती थी। अनस इससे शादी करना चाहता था। बकौल पुलिस को दिए गए बयान में सिमरन ने कहा था कि अनस उस पर शक करता था और मोबाइल पर किसी से भी बात नहीं करने देता था।

चार अप्रैल 2019 को अनस ने योजना बना कर सिमरन को आबूलेन के होटल एमडी में बुलाया। सिमरन वहां गई तो किसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात जब ज्यादा बढ़ गई तो अनस ने चाकू निकाल कर सिमरन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

अनस ने एक-दो नहीं सिमरन पर चाकू के 11 वार किए। एक वार गले पर किया गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सिमरन को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज किया गया।

सांप्रदायिक मामला होने के बावजूद पुलिस ने शुरू से इस मामले में लापरवाही बरती। आरोपी को 307 में जेल भेजने के बाद सदर थाने के तत्कालीन दारोगा ने 324 (धारदार हथियार से हमले) की धारा में चार्जशीट लगाई। जबकि सिमरन के गले मे चाकू का गहरा घाव था।

जब यह गड़बड़ी एएसपी कैंट की जानकारी में आई तो दारोगा का खेल पता चला। इस बीच विवेचक बदल दिया गया। नए विवेचक ने इस मामले को गंभीरता से नही लिया। करीब 10 माह बाद दारोगा ने एसपी सिटी को फाइनल रिपोर्ट स्वीकृत करने के लिये फाइल भेज दी।

एसपी सिटी ने दारोगा को तलब कर जमकर हड़काया और पूछा कि 10 महीने तक केस क्यो दबा कर रखा गया। सवाल यह उठ रहा है कि जब गंभीर चोटें थी फिर किसके आदेश पर धारा 324 लगाई गई थी। बाद में फिर इस चार्जशीट को कैंसिल करने की बात क्यों की गई। सदर थाने के दो दारोगाओं की कार्यप्रणाली पर एसपी सिटी ने गंभीर सवाल खड़े किये हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img