जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कस्बा ऊन क्षेत्र के गांव खोडसमा निवासी ग्रामीण जिंदा हसन, दिलशाद, इकबाल, शहजाद, आसिफ, सोनू आदि बुधवार को डीएम जसजीत कौर से मिले और प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव खोडसमा में खसरा नंबर 415 नवीन परती की भूमि जिस पर हम 30-35 वर्षो से उपले तथा बिटोडे रखते आ रहे है।
उस पर कुछ दबंगों यामीन, इंशाद, शहजाद आदि ने जबरदस्ती अवैध तरीके से खसरा नंबर 415 नवीन परती की भूमि पर कब्जा कर रखा है। यदि ऐसा करने से रोका जाता है तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करते है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नवीन परती की भूमि से अवैध कब्जा हटवाते हुए कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है।


