Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राजस्थान में गहलोत-पायलट के बीच फिर शुरू हुआ सियासी घमासान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पायलट के पक्ष में अजय माकन के बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि गहलोत समर्थक भड़के हुए हैं। अब कांग्रेस आलाकमान पर दबाव डालने के लिए बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए और निर्दलीय विधायक से कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य बने विधायकों ने एक बैठक बुलाई है।

23 जून को जयपुर के होटल अशोका में बैठक को बुलाया गया है। सूत्रों की माने तो गहलोत गुट ने यह रणनीति बनाई है कि पायलट गुट को मिल रही तवज्जो के खिलाफ माहौल बनाया जाए। इस बैठक के बाबत सभी निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों को सूचना दे दी गई है। इनमें छह विधायक बसपा है और 13 निर्दलीय हैं।


DAINIK JANWANI 6 scaled


ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में मौजूदा सियासी हालातों, मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मंथन होगा। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी से आए विधायक और निर्दलीय जीते विधायक लगातार सचिन पायलट और उनके समर्थकों पर हमला बोल रहे हैं और सचिन पायलट को गद्दार बता रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी जंग की जानकारी कांग्रेस हाईकमान को भी है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस के अंदर आए इस राजनीतिक संकट को टालने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को पार्टी के भीतर ही महासचिव जैसा पद का ऑफर किया था, जिससे पायलट ने इनकार कर दिया था।


DAINIK JANWANI 6 scaled


ये भी माना जा रहा है कि गहलोत सरकार में जो मंत्री पद खाली हैं, उस पर सचिन पायलट अपने लोगों को बैठाना चाहते हैं। मौजूदा समय में गहलोत मंत्रिमंडल में नौ पद खाली हैं और सचिन पायलट चाहते हैं कि इनमें से छह-सात पद उनके खाते में आ जाएं। वहीं बसपा और निर्दलीय विधायक, जो कांग्रेस में आए हैं, वो भी इन्हीं पदों पर नजर बनाए हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img