Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

नौगांवा विधानसभा उपचुनाव, टिकट देना बीजेपी का अंदरूनी मामलाः डा. एनपी सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: हिन्दू युवा वाहिनी की अमरोहा में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डा. एन. पी. सिंह ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है, जिसका प्रमुख उद्देश्य गौ रक्षा, विधर्मियों द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण को रोकना, सामाजिक समरसता, हिंदुत्व की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्य करना है।

मुख्यमंत्री गौरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा इस वाहिनी की स्थापना इन्ही उद्देश्य की पूर्ति के लिए और हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से की थी। राजनीति से इस संगठन का कोई वास्ता नहीं है। हाँ ये निश्चित है कि बीजेपी पार्टी को हर तरह से सहयोग और उसके उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी क्षमता और समर्पण के साथ हिन्दू युवा वाहिनी कार्य करती है और करती रहेगी ।

डा. एनपी सिंह ने कहा कि किसी क्षेत्रीय अखबार में हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से बीजेपी के भावी का नाम सुझाये जाने एवं समर्थन किये जाने के संबंधित छापे गए बयान से पूरी तरह असहमति व्यक्त की और खण्डन करते हुए उन्होंने कहा कि टिकट वितरण का कार्य और अधिकार पूरी तरह से बीजेपी पार्टी का अपना अंदरूनी मामला है।

हिन्दू युवा वाहिनी का कार्य तो बीजेपी द्वारा घोषित किसी भी उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी क्षमता और समर्पण व सहयोग से कार्य करना है और हम सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी, पूज्य महाराज के निर्देशों के अनुरूप बीजेपी उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी जी जान लगा देंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया कि वो इस तरह का कोई बयान न दे। अनुशासन की मर्यादा का उल्लंघन न करें ।

हमारा लक्ष्य तो उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को जिताकर, इस क्षेत्र के नायक स्व. चेतन चौहान जी द्वारा इस क्षेत्र में कराए गए चहुमुखी विकास के कार्यो को ओर आगे ले जाना है। उनके द्वारा देखे गए क्षेत्र के विकास संबंधी सपनों को पूर्ण साकार करना है ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img