Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में किसान-मजदूर की सुनवाई नहीं: प्रसन्न

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता प्रसन्न चौधरी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसान और मजदूर वर्ग की कोई सुनवाई नहीं है जबकि राष्ट्रीय लोकदल किसान और मजदूरों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह अपने घर रालोद में वापस लौट आए हैं।

रविवार को निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षपति प्रसन्न चौधरी समीपवर्ती गांव लिलोन में ग्रामीणों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

11 16

इस दौरान रालोद नेता प्रसन्न चौधरी ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों के सच्चे समर्थक हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पद चिह्नों पर चलते हुए किसान, मजदूर और अकलियतों की लड़ाई लड़ी है। जयंत को हर वक्त किसानों की चिंता सताए रहती है।

इस दौरान रालोद नेता प्रसन्न चौधरी का ग्राम प्रधान अंकुर कालखंडे, सहेंद्र कालखंडे, रविंद्र बाबूजी, विजय कुमार तथा भाकियू किसान सेना के नेता विक्रांत चौधरी के आवास पर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कालखंडे खाप के चौधरी बाबा संजय कालखंडे, अरविंद कुमार, महेंद्र चौधरी, अंकुर प्रधान, संजीव कुमार, चौब सिंह, महावीर, ओमपाल सिंह, रवि, फुरकान, मोमिन, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img