Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, रोड जाम किया

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: बड़ौत -बुढ़ाना मार्ग पर भडल गांव के पास घोड़ा बुग्गी सवार दाहा निवासी आशु,फरमान व आसिफ को रविवार की तड़के करीब चार बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें आशु व फरमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सगे भाइयों की मौत होने के विरोध में ग्रामीणों ने शवों को रोड पर रखकर जाम लगा दिया।जैम की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।बताया तीनो भाई घोड़ा बुग्गी से एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। दोनों भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img