- शनिवार, इतवार का लाक डाउन बंद हो, सप्ताहिक बंदी पुरानी परंपरा के अनुसार हो
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: जनपद के बाजार प्रतिनिधियों की बैठक न्यू प्रताप नगर स्थित प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के निवास स्थान पर हुई। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने एक मत से प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की गई कि अब प्रदेश में शनिवार, इतवार का लॉकडाउन बंद होना चाहिए तथा साप्ताहिक बंदी पुरानी परंपरा के अनुसार ही शुरु होनी चाहिए। इस अवसर पर एक स्वर से व्यापारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि चूंकि प्रदेश व जनपद में कोरोना केस लगातार घट रहे है और इसके साथ ही रिकवरी रेट भी काफी सुधरा है। इसलिए शासन को वीकेंड कर्फ्यू को खत्म कर साप्ताहिक बंदी की पुरानी व्यवस्था को लागू करना चाहिए

