Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

कोरोना प्रोटोकाल में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाला जा रही है। महामारी के प्रसार के खतरे को देखते हुए इस बार भी रथयात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने की इजाजत नहीं दी है।

यात्रा में सिर्फ मंदिर परिसर से जुड़े लोग और कुछ अन्य गिने-चुने लोग के शामिल होने की इजाजत है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले मंगला आरती में शामिल हुए।

12 जुलाई यानी आज जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। हालांकि, इस बार कोविड नियमों का पालन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रथ यात्रा केवल पुरी में सीमित दायरे में निकाली जाएगी। कोरोना संकट को देखते हुए यात्रा में आम श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी रथ यात्रा के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने सभी के स्वस्थ्य रहने की कामना की

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से ओडिशा में सभी श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि प्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों का जीवन सुख,समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण बना रहे।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...
spot_imgspot_img