Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान भेज रहा था भारतीय सेना की खुफिया जानकारी, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय सेना में जासूसी का एक नया मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिस ने जयपुर में तैनात मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग के एक कर्मचारी को वॉट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से सेना की खुफिया जानकारी से संबंधित सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी हरियाणा के रेवाड़ी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर में तैनात था। इस संबंध में सूचना मिलने पर गुरुग्राम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक स्पेशल टीम ने आरोपी को धारूहेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में उसके खिलाफ धारूहेड़ा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इसे सोशल मीडिया के जरिये हनी ट्रैप में फंसाया गया था। अपराध की पूरी जानकारी आरोपी के पुलिस रिमांड के बाद उपलब्ध होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img