- भाइयों ने गांव-गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान
जनवाणी संवाददाता |
गागलहेडी: कोलकी गांव के निकट बन रहे टोल प्लाजा के विरोध में 19 सितंबर को महापंचायत होगी। भारतीय किसान यूनियन(तोमर) की इस महांपचायत के लिये क्षेत्र में जनसम्पर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। देहरादून रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन(तोमर) के ज़िलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं की आपात बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा है कि उपसा द्वारा अवैध रूप से बनाये जा रहे टोल प्लाजा को किसी भी सूरत में बनने नहीं दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि ये सब उपसा कम्पनी की मनमानी और नियम विरुद्ध है जिसका भाकियू तोमर कड़ा विरोध करेगी। इसे हटवाने के लिये हर मोर्चे पर लड़ा जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर इसका विरोध करें और कल होने वाली महांपचायत में अधिक से अधिक सख्या में पहुंचे। इस अवसर पर हाजी मुनव्वर प्रधान को भारतीय किसान यूनियन तोमर का गागलहेडी नगर अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गई।
इस दौरान ज़िला उपाध्याय शहनवाज, रहीश, ज़िला महासचिव नवीन त्यागी, मुकर्रम प्रधान, सुदेश सैनी, शमीम, प्रीतम सैनी, अकरम आजम, तनवीर, भूरा, फ़रमान आदि उपस्थित रहे।

