Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

बागपत जिले में हिली थानाध्यक्षों की कुर्सी, दो लाइन हाजिर

  • बड़ौत थाने की कमान शिव प्रकाश को सौपी, अजय शर्मा को बागपत भेजा
  • दोघट व छपरौली थानाध्यक्ष किये लाइन हाजिर, संजय को बिनोली की कमान

मुख्य संवाददाता |

बागपत: आखिरकार कई थानाध्यक्ष की कुर्सी हिल गयी है। बड़ौत में लंबे अरसे बाद कप्तान ने बदलाव किया है। भले ही रंछाड मामले के बाद लखनऊ तक गूंज होने पर एसपी ने यह कार्यवाही की हो, लेकिन बड़ी कार्यवाही की है। छपरौली व दोघट थानाध्यक्षों को जहां लाइन हाजिर किया है वहीं बड़ौत थाना प्रभारी अजय शर्मा को बागपत कोतवाली की कमान दी है।

जबकि खेकड़ा एसओ शिव प्रकाश को बड़ौत की कमान मिली है। इसके अलावा बागपत कोतवाली में तैनात एसएसआई संजय कुमार को थाना बिनोली की कमान दी गयी है।

बागपत में खूब हंगामे हुए और थानाध्यक्षों पर सवाल भी उठे, लेकिन कई की कुर्सी अधिकारी हिलाने की बजाय आशीर्वाद कायम था। थानाध्यक्षों को बदलने की मांग को लेकर एसपी को लोगों ने ज्ञापन भी दिए और कई बड़ी घटनाएं भी हुई, लेकिन बदलाव नहीं किये जा रहे थे।

इक्का दुक्का बदलाव कर दिए गए थे। अब रंछाड में आरएसएस संघचालक के बेटे द्वारा आत्महत्या करने का मामला लखनऊ तक गूंज उठा। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े किए थे और शिकायत की थी। साथ ही भाजपा संगठन भी दिनभर हाईकमान को जानकारी देता रहा।

यही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावनाओं को देखते हुए एसपी अभिषेक सिंह ने कई थानाध्यक्षों की कुर्सी हिला दी है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा को बागपत कोतवाली प्रभारी बनाया है। जबकि खेकड़ा कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश को बड़ौत की कमान सौपी है।

बागपत कोतवाली प्रभारी नावेंद्र सिरोही को खेकड़ा भेजा गया है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष रवि रत्न सिंह को दोघट थाने भेजा गया है। उनके स्थान पर प्रभारी एकीकृत कोविड सेल देवेश कुमार सिंह को सिंघावली भेजा है। छपरौली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा व दोघट थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को लाइन हाजिर किया है।

स्वाट टीम के विनोद कुमार को छपरौली भेजा गया है। बिनोली थानाध्यक्ष सहित 13 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद बागपत कोतवाली में एसएसआई संजय कुमार को बिनोली भेजा है। एसपी ने निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

और भी हुए तबादले

एसपी ने जनपद में तबादला रेल चला दी है। 21 पुलिस कर्मियों के ओर तबादले किये गए है। उपनिरीक्षक रविन्द्र सैनी को पुलिस लाइन से थाना चांदीनगर, धर्म सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना सिंघवाली अहीर, मानवेंद्र सिंह को सिंघावली से बागपत कोतवाली, वीरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना छपरौली, अमन सिंह को थाना छपरौली से दोघट, राजकुमार को पुलिस लाइन से थाना बड़ौत, उमेश कुमार को पुलिस लाइन से बागपत कोतवाली, अनूप कुमार को बागपत कोतवाली से हिंडन नदी चौकी प्रभारी, धनवीर को स्वाट टीम से प्रभारी चौकी बिनोली, सतेंद्र सिंह को बागपत कोतवाली से एसएसआई बागपत भेजा है। मुख्य आरक्षी नरेशचंद्र, संजय कुमार, देविदास, राजन गिरी, विनोद व आरक्षी यशविन्दर, विपिन, शोकेन्द्र, मनीष, वरुण सिंह को बिनोली थाने भेजा गया है।

सीएम के आने की सूचना से तो नहीं मचा हड़कंप?
सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना बताई जा रही है। रंछाड प्रकरण पर सीएम ने जानकारी भी ली है। सीएम के आने की सूचना से पहले थानाध्यक्षों को बदल दिया गया। क्योंकि बागपत पुलिस का सिस्टम कुछ दिनों से गड़बड़ाया हुआ है। जाहिर है कि अगर सीएम आते है तो बड़ी कार्यवाही यहां हो सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img