जनवाणी ब्यूरो |
बिनौली: एसपी बागपत अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को बिनौली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी अभिषेक सिंह ने सबसे पहले बंदीगृह को देखा। वहां अलग मामलों में बंद दो आरोपितों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में जाकर अपराध रजिस्टर व जीडी को देखा। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने को कहा।

सभी पुलिकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा तथा कोविड हेल्प डेस्क भी देखी। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाही करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने मौजूद चौकीदारों से भी जानकारी ली। इस दौरान इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह, एसएसआई मुनेंद्रपाल सिंह, एसआई राकेश यादव, हरीशचंद त्यागी, अतुल कुमार, केपी भाटी आदि मौजूद रहे।

