Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती है अंशी

  • परीक्षा होती तो, मेहनत कर बढ़ सकते थे अंक

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के श्रीराम इंटर कॉलेज की इंटर की जिला टॉपर वाजिदपुर निवासी अंशी एक बहुत ही साधारण परिवार से है। अंशी के पिता साबिर बढई है और माता गृहणी हैं। अंशी ने बताया कि माता पिता ने पढ़ाई में बहुत योगदान दिया और हमेशा पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।

जिनकी प्रेरणा से छात्रा ने जिला टॉप कर एक मिसालकायम की हैं। छात्रा ने बताया कि वह प्री बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिये वह करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थी।जब छात्रा से बात की गई तो छात्रा का कहना था कि अभी उसका टारगेट बीएससी करना है।

उसके बाद ही टारगेट तय करेगी। बताया कि उसकी रुचि सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना है। छात्रा के प्रदर्शन से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है और छात्रा को फोन पर चारों और से बधाई मिल रही हैं। छात्रा को एक और दर्द है कि यदि परीक्षा होती तो वह अधिक मेहनत करती। जिससे और भी अंक बढ़ सकते थे। इसके बावजूद भी वह खुश हैं और कोरोना काल मे परीक्षानहीं कराने पर सरकार को धन्यवाद दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img